तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा बदलापुर

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें कस्बे के युवा देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आये। वहीं यात्रा कस्बे के सभी मार्गों से होती हुई इंदिरा चौक पर पहुंची। जहां लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।


तिरंगा यात्रा सल्तनत बहादुर इंटर कालेज के पास स्थित पांचों शिवाला मंदिर से दोपहर में निकली। इसके बाद आठ सौ मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकली। देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा को थामे युवा यात्रा में चल रहे थे। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी वाराणसी के अम्ब्रीश सिंह 'भोला'ने कहा कि इसका उद्देश्य तिरंगे के नीचे सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता का भाव पैदा करना है। उन्होंने कहा कि देश में नफरत और जातिवाद के लिए कोई जगह नहीं है। आएदिन कुछ न कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिससे समाज बंटता है। इस यात्रा का उद्देश्य प्रेम और सछ्वाव का संदेश देना है। हम एक हैं और एक रहेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख पति महराजगंज विनय सिंह, महेंद्र सेठ, कुलदीप सिंह, आशीष सिंह चंदन निगम, आलोक शुक्ल, महेश उपाध्याय, अमरीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।