महाराष्ट्र में 47 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, 537 हुए संक्रमित

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्‍य में शनिवार को 47 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।  जिनमें से 28 केस मुंबई, 15 ठाणे, एक अमरावती, दो पुणे और एक पिंपरी चिंचवाड़ का है। राज्‍य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढकर  537 तक पहुंच गयी है।  


नवी मुंबई के खारघर में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 11 जवान  भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं जिन्‍हें इलाज के लिए नवी मुंबई के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गौरतलब है कि वीरवार को नवी मुंबई आए सीआरपीएफ के 139 जवान और 12 अन्‍य कर्मचारियों में पांच जवान कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। कोंकण विभागीय आयुक्त के कहने पर एमजीएम अस्पताल में सीआरपीएफ के जवानों को अलग अलग विंग को तैयार किया गया है।