नवी मुंबई के खारघर में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 11 जवान गुरुवार से शुक्रवार के बीच कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नवी मुंबई के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। बंदोबस्त के लिए नवी मुंबई आए सीआरपीएफ के 139 जवानों एवं 12 अन्य कर्मचारियों में गुरुवार को पांच जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
गुरुवार को उक्त सभी कर्मचारियों को क्वारेंटाइन किया गया था एवं पांच जवानों का इलाज शुरू कर दिया गया था। आज छह और जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस प्रकार कोरोना से पीड़ित कुल जवानों की संख्या 11 हो गई है। कोकण विभागीय आयुक्त के निर्देश पर एमजीएम अस्पताल में सीआरपीएफ जवानों के लिए दो अलग विंग तैयार की गई हैं।